आजकल नजर लगना स्वाभाविक बात है और आजकल लोगों को बुरी नजर बहुत जल्दी लग जाती है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप छोटे-छोटे उपायों से बुरी नजर से बच सकते हैं।
- नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर खाना चाहिए और उस समय इष्ट देव का नाम लेना चाहिए इससे बुरी नजर का प्रभाव दूर हो जाता है।
- शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर प्रेमपूर्वक हनुमान जी की आराधना कर उनके कंधे से सिंदूर लाकर नजर लगे हुए व्यक्ति के माथे पर लगा देना चाहिए इससे नजर गायब हो जाती है।
- खाने के समय में लगी नजर को उतारने के लिए इमली की तीन छोटी डालियों को लेकर आग में जलाकर नजर लगे व्यक्ति के माथे पर से सात बार घुमाकर पानी में बुझा देते हैं और उस पानी को रोगी को पिला देना चाहिए।
- लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों को मिट्टी के एक छोटे बर्तन में आग लेकर जला लें और फिर उसकी धूप नजर लगे बच्चे को दें इससे नजर उतर जाती है।
- बहुत बार भोजन में नजर लग जाती है इस वजह से तैयार भोजन में से थोड़ा-थोड़ा एक पत्ते पर लेकर उस पर गुलाब छिड़ककर रास्ते में रख दे और उसके बाद ही खाना खाएं।






























































