घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु टिप्स

0

एक प्यारा घर हर इंसान की जरूरत होती है। घर से हमारा बहुत गहरा रिश्ता होता है यही नहीं बल्कि इससे हमारे कई सपने जुड़े होते हैं इसलिए बेहतर है कि आप घर बनवाते समय वास्तु से जुड़ी कुछ ख़ास बातों को जरूर जान ले। घर बनवाते समय खासकर आप दिशाओं का ध्यान रखे। वास्तु के मुताबिक़ दिशाओं को ध्यान में रखकर काम करने से कई तरह के लाभ हो सकते हैं।

घर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  1. अगर आप ध्यान नहीं देते है तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। वास्तु के मुताबिक़ उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है इस दिशा को आप हमेशा साफ़ सुथरा रखे इससे घर के धन में वृद्धि हो सकती है।
  2. कभी भी घर की उत्तर-पूर्व की दिशा में अंधेरा नहीं रहना चाहिए नहीं तो है घर में लगातार पैसों की हानि होती रहती है।
  3. घर के इस कोने में लक्ष्मी का निवास होता है। इसके अलावा भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा को यम की दिशा मानी जाती है।
  4. कभी भी घर में उत्तर-पूर्व दिशा में किचन नहीं बनवाना चाहिए इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
  5. पूजा घर और बेडरूम एक ही कमरे में नहीं होने चाहिए. इसके अलावा कमरे की लाइट्स पूर्व या उत्तर दिशा में लगी होनी चाहिए।
  6. वास्तु के अनुसार घर के ज्यादातर कमरों की खिड़कियां और दरवाजे उत्तर या पूर्व दिशा में खुलने चाहिए।
Previous articleकांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया-सीएम शिवराज
Next articleअगर आपका भी बैठ गया है गला तो अपनाएं ये उपाय