टोक्यो ओलिम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिम्पिक 2024 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। पूल बी के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अटैक करते हुए लेन सैम की बदौलत पहला गोल किया था। लेकिन इसके बाद मनदीप और विवेक सागर ने 2 गोल कर टीम को लीड दिला दी। 53वें मिनट में सिमोन ने गोल कर न्यूजीलैंड को मैच में बराबरी पर ला खड़ा किया। 59वें ओवर में ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल कर भारतीय टीम को लीड दिला दी।
भारतीय टीम पूरे मैच में न्यूजीलैंड पर हावी रही। न्यूजीलैंड ने हालांकि 14 बार भारतीय गोल पोस्ट को निशाना बनाया लेकिन वह 2 ही मौकों पर कामयाब हो पाए। वहीं, भारत ने 11 मौकों में 3 को भुनाया। भारतीय टीम की शूटिंग दक्षता (27) भी न्यूजीलैंड (14) से अच्छी रही। भारत को जहां पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले तो वहीं न्यूजीलैंड को 9। भारतीय टीम ने पूरे मैच में 54 फीसदी समय तक गेंद पर कब्जा जमाए रखा।