मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के प्रतिभावान मुक्केबाज श्री आनंद यादव, अमर सिंह और श्री ऋषभ सिंह को एशियाई यूथ एण्ड जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने पर हार्दिक बधाई दी है। इन खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों को शिकस्त दी है। यह स्पर्धा अम्मान (जोर्डन) में चल रही है।
बॉक्सर श्री आनंद यादव, श्री अमर सिंह और श्री ऋषभ सिंह ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में प्रशिक्षक श्री रोशनलाल से बॉक्सिंग की बारीकियाँ सीखी हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों की अकादमियाँ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करती हैं।




































































