मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ एवं आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय यादव ने मुख्यमंत्री को इंदौर व भोपाल महानगरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली की आवश्यकता के बारे में बताया। राज्य में पुलिसिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
प्रतिनिधि-मंडल में आईपीएस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं गृह सचिव श्री शाहिद अबसार, वर्तमान आईपीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान श्री रवि गुप्ता, सचिव एवं सेनानी 23 वी वाहिनी एसएएफ सुश्री सिमाला प्रसाद और सदस्य एवं उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल डॉ.आशीष और सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रबंध श्री मनीष कपूरिया शामिल थे।



































































