वास्तु के अनुसार झाड़ू लगाते वक्त रखे इन बातो का ध्यान

0

वैसे तो झाड़ू घर की सफाई करने को काम आता है। मगर वास्तु में इसका विशेष महत्व है। वहीं धन की देवी लक्ष्मी को सफाई अतिप्रिय है। ऐसे में झाड़ू भी उनकी प्रिय चीजों में एक माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू लगाने से लेकर इसे रखने तक कुछ नियम अपनाने चाहिए। नहीं तो देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर की बरकत खो सकती है। चलिए आज हम आपको झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताते हैं…

अंधेरा होने पर ना झाड़ू लगाने से बचें
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अंधेरा होने पर झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के घर से बाहर जाने पर तुरंत झाड़ू लगाने की भी गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आप उनके जाने के करीब 1-2 घंटे के इंतजार के बाद ही घर पर झाड़ू लगाएं।

झाड़ू पर पैर ना लगाएं
झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में इसे पैर लगाने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती है। मान्यता है कि झाड़ू का आदर करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही ऐसे घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का संचार होता है।

उल्टा झाड़ू रखने से बचें
अक्सर लोग झाड़ू का इस्तेमाल करने के बाद इसे जल्दी-जल्दी में उल्टा करके रख देते हैं। मगर इससे घर में कलह-क्लेश बढ़ने के आसार बढ़ते हैं। ऐसे में घर में तनाव बढ़ता है। इसलिए झाड़ू को हमेशा सही जगह पर सीधा करके ही रखें। इसके अलावा झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।

घर से बाहर झाड़ू रखना अशुभ
झाड़ू को घर के बाहर या छत पर रखने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से घर में चोरी होने का खतरा रहता है।

झाड़ू को छुपाकर रखें
झाड़ू घर की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे हमेशा छुपाकर रखना चाहिए। घर या किसी बाहरी सदस्य को झाड़ू दिखाई देना अशुभ माना जाता है।

छोटे बच्चे का झाड़ू लगाना शुभ
अगर घर का कोई छोटा बच्चा अचानक से उठकर झाड़ू लगाने लगे तो यह घर में मेहमान आने की ओर इशारा करता है। ऐसे में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नए घर में नया झाड़ू लेकर जाएं
अक्सर लोग नए घर में शिफ्ट होने पर बाकी सामान के साथ झाड़ू भी पुराना ले जाते हैं। मगर इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप नए घर में जा रहे हैं तो पुराना झाड़ू लेकर जाना व इस्तेमाल करने से बचें।

सपने में झाड़ू दिखाई देना
सपने में नया झाड़ू खड़ा दिखाई देना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, यह सौभाग्य का प्रतीक होता है। ऐसे में घर सुख-समृद्धि व खुशियों से भरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here