सभी गरीबों को मिलेंगे पक्के मकान- मंत्री श्री आर्य

0

शिवपुरी – ईपत्रकार.कॉम |जनजाति कार्य विभाग एवं आदिम जाति कल्याण, नर्मदा घाटी विकास, सामान्य प्रशासन, विमानन, आनंद विभाग के मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ अनुसूचित जाति को मान एवं सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में सभी गरीब आवासहीनों को पक्के मकान दिए जाएगें।

राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ-साथ जनकल्याण के अनेकों कार्य किए है, कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भी सैकड़ो कार्य स्वीकृत किए है।

इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली जाटव, पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक, श्री नरेन्द्र सिंह आर्य, लक्ष्मी जाटव, वीर सिंह सगर, सुभाष जाटव, डॉ. शकुन्तला पिप्पल के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Previous articleतेंदूपत्ता तोड़ने एवं बीनने वाले मजदूरों के लिए चरण पादुका योजना बनाई जायेगी
Next articleदतिया पहुँचने पर एकात्म यात्रा का भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here