हार्दिक पटेल‘ बहुरूपिया‘ बनकर कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे-अरूण जेटली

0

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पाटीदार आन्दोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल‘ बहुरूपिया‘ बनकर कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। जेटली ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवादददाता सम्मेलन में पटेल की कांग्रेस से नजदीकियों से जुड़े सवाल पर कहा कि वह छिपे तौर वह कांग्रेस के ही आदमी थे और उसी के लिए काम कर रहे थे।

जेटली ने कहा ,’वह ‘बहुरूपिए‘ के रूप में काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें कुछ हरकतें रात के अंधेरे में छिपकर करनी पड़ी।’ उल्लेखनीय है कि पटेल के बारे मे गुजरात के एक होटल के सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों के हवाले से यह कहा जा रहा कि वह उस होटल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने गए थे। हालांकि पटेल और कांग्रेस दोनों ही इसका खंडन किया है। संभवत: जेटली का इशारा इसी घटना की ओर था।

Previous articleट्रंप ने फिर बढ़ाई भारतीयों की मुश्किलें, इस फैसले से चिंता में आईटी प्रोफेशनल्स
Next articleदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here