अखिलेश बनेंगे CM,करूंगा गठबंधन का प्रचार-मुलायम सिंह यादव

0

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर यू टर्न लेते हुए अखिलेश यादव के लिए अपने सुर बदले और उन्हें यूपी का अगला सीएम करार दिया है। उन्होंने आज ऐलान किया कि वे सपा के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी वोट मांगेंगे। जी हां, कल से वे चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतर रहे हैं।

पहले वे शिवपाल यादव के लिए प्रचार करेंगे और उसके बाद अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगे। सपा में मचे घमासान पर कहा कि परिवार में अब कोई विवाद नहीं है। कोई भी नाराजगी नहीं है। ना ही अमर सिंह और ना ही शिवपाल कोई भी नाराज नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अखिलेश यादव ही यूपी के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

गौरतलब है कि सपा में पिछले काफी दिनों से घमासान का दौर चला, लेकिन पिछले दिनों मुलायम सिंह ने साफ कहा था कि वे अखिलेश के साथ हैं और रहेंगे। अखिलेश ने भी पिता के आशीर्वाद की बात कही थी।

Previous articleपाकिस्तानी जवान मारते हैं ताना- ‘भूखे हो तो इधर आ जाओ’
Next articleNSD हमें वह देता है जो बॉलीवुड के लोगों के पास नहीं है: नवाजुद्दीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here