अगर अब भी पाकिस्तान नहीं सुधरा, तो उसे सबक सिखाएंगे ट्रंप – अमेरिकी रक्षामंत्री

0

अमेरिका ने आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को एक बार फिर से कड़ी नसीहत दी है. अमेरिका ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म नहीं करता है और सुधरता नहीं है, तो उसको सबक सिखाया जाएगा.

अमेरिकी रक्षामंत्री जिम मैटिस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के साथ एक बार और काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर वह अपने तौर तरीके नहीं बदलता और आतंकी संगठनों को समर्थन देना जारी रखता है, तो उसके खिलाफ हर जरूरी कार्रवाई को तैयार हैं.

डॉग मैटिस ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी कि अगर वह अपनी धरती पर आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है, तो उसे वैश्विक स्तर पर ‘राजनयिक रूप से अलग-थलग’ किया जा सकता है. साथ ही उससे गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा छीना जा सकता है.

Previous article6 अक्टूबर 2017 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleदिवाली पर नहीं मिलेंगे यहाँ ब्रांडेड पटाखे, महंगाई की पड़ी मार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here