अगर अमरीका ईरान पर हमला करेगा तो उसका सब कुछ तबाह कर देंगे-ईरान

0

ईरान और अमरीका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ईरान की विशेष सेना के एक कमांडर ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका ईरान पर हमला करेगा तो उसका सब कुछ तबाह कर देंगे। ईरानी न्यूज एजैंसी के मुताबिक मेजर जनरल कासिम सुलेमानी ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रंप ने युद्ध शुरू किया तो इस्लामिक रिपब्लिक इसे खत्म कर देगा।

उनका यह बयान ट्रंप के उस ट्वीट के बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए लिखा था कि अमरीका को ‘कभी भी’ डराने की कोशिश न करें। ईरान के रैवोल्यूशनरी गाडर््स की कुद्स फोर्स के प्रमुख कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी ने गुरुवार को कहा, ‘‘एक सैनिक होने के नाते, आपकी धमकियों का जवाब देना मेरा फर्ज है।’’

Previous articlePM मोदी 2 दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे लखनऊ , कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
Next articleतीरंदाजी रैंकिंग में भारतीय महिला कंपाउंड टीम पहली बार नंबर-1 पर पहुंची