अगर आपका खाता एक्सिस बैंक में है तो जरुर पढ़े ये खबर

0

नई दिल्लीः निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने भी बचत बैंक खातों पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है। बैंक ने 50 लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है। हालांकि, 50 लाख रुपए से अधिक की जमा पर चार प्रतिशत की ब्याज दर कायम रहेगी। नई दरें कल से प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले एस.बी.आई. और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने भी ब्याज दरों को कम किया था। एस.बी.आई. पर घटी ब्याज दरें 31 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।

SBI ने भी की ब्याज दरों में कटौती
सबसे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खातों में 50 लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज में आधा प्रतिशत की कटौती की थी। एक्सिस बैंक के साथ अब बचत खातों पर ब्याज घटाने वाले बैंकों की संख्या चार हो गई है। बैंक आफ बड़ौदा ने भी 50 लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज दर घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है। कर्नाटक बैंक ने भी बचत खातों पर ब्याज घटाया है।

ICICI बैंक ने जमा पर ब्याज दरों को किया कम
निजी क्षेत्र के बड़े बैंक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने भी डिपॉजिट पर ब्याज कम कर दिया है। बैंक ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के डिपॉजिट पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी तक की कटौती की है।

बैंकों पर लेंडिंग रेट में कटौती करने का दबाव
रिजर्व बैंक ने हाल में मॉनीटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इसकी वजह से बैंकों पर लेंडिंग रेट में कटौती करने का दबाव है। इसकी वजह से भी बैंक डिपॉजिट रेट में कटौती कर रहे हैं।

Previous articleट्रंप ने कहा की उत्तर कोरिया का ऐसा विध्वंस होगा जो दुनिया ने कभी देखा नहीं होगा
Next articleभारत चेतावनी को अनसुना करता रहा तो युद्ध ही एक मात्र विकल्प बचेगा-चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here