अगर आप भी टीवी देखते हुए करते है ये गलती तो हो जाइये सावधान

0

अक्सर लोग टीवी देखते समय समय थोड़ा बहुत खाने की कोशिश करते है और अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो टीवी देखते हुए नाशता व स्नैक्स करते हैं, तो जरा संभल जाएं। ये आदत आपकी सेहत को भारी पड़ सकती है। हम आपको बता रहे हैं टीवी देखते हुए स्नैक्स खाने से कौन से नुकसान आपको हो सकते हैं –

  • कई शोध में पाया गया है कि जो युवा टीवी देखते समय स्नैक्स खाते हैं, उनके शरीर में मेटाबोलिक सिंड्रोम की आशंका ज्यादा रहती है। ये भी पाया गया कि मेटाबोलिक सिंड्रोम की वजह से बच्चों में ब्लड प्रेशर बढ़ने, हाई ब्लड शुगर, कमर की चर्बी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी शिकायते होती है।
  • ये बात तो आपने खुद भी महसूस की होगी कि टीवी देखते समय स्नैक्स खाने से अक्सर लोग अपनी क्षमता और जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। जिसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
  • टीवी देखते हुए अक्सर लोग जिस भी पोजीशन में होते है वैसे ही स्नैक्स खाते है, और गलत पोजीशन में खाने की वजह से अपज की समस्या होने लगती ही।
  • क्षमता से अधिक और गलत तरीके से बैठकर खाने से मोटापे की समस्या भी बढने लगती है।
Previous articleममता ने कोविड-19 की टीम पर उठाए सवाल, कहा- तैनाती की वजह बताए मोदी और शाह
Next articleमोरपंख के ये खास उपाय आपको बना देंगे मालामाल, ऐसे करें उपाय!