अगले वर्ल्ड कप में पाक की एंट्री हुई मुश्किल

0

पाकिस्तान का 2019 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप (50 ओवर) में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम का लगातार खराब प्रदर्शन उसे वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश से वंचित रख सकता है। शुक्रवार को जारी आईसीसी टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को आठवां स्थान मिला है। आईसीसी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार पाकिस्तान के इस समय 89 अंक हैं। वह बांग्लादेश से दो अंक पीछे और वेस्टइंडीज से दो अंक आगे है।

मेजबान इंग्लैंड के अलावा 30 सितंबर 2017 तक आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष सात में रहने वाले देश वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वॉलिफाइ करेंगे। आईसीसी ने अपने बयान में कहा है, ‘पाकिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में क्वॉलिफाइ करने के लिए अपनी अंक स्थिति में सुधार नहीं कर सका। टीम रैंकिंग में हालांकि काफी कम बदलाव देखे गए।’

पाकिस्तान फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद पाकिस्तानी टीम मार्च-अप्रैल में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां दो टेस्ट, तीन वनडे और दो टी20 मैच खेलने हैं। इस दौरे के बाद उसे चैम्पियंस ट्रोफी में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-4 से हार मिली थी। भारत रैकिंग में 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है उसके 120 अंक हैं। 116 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।

Previous articleमाल्या को अब कोर्ट पर भरोसा, कहा- मुझे ऐसे ही दोषी मत बताओ
Next articleमुख्यमंत्री स्थायी कृषि पम्प योजना में साढ़े 5 लाख अस्थायी पम्प कनेक्शन जून 2019 तक स्थायी होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here