अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे कानपुर के पास पटरी से उतरे  50 घायल

0

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात से करीब 70 किलोमीटर दूर रुरा इलाके में अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। आज सुबह अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसा करीब सुबह  5:20 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि 15 में से 4 डिब्बे ट्रैक से उतरकर नहर में गिर गए हैं। अभी तक हादसे में  50 लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं  राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर रेलवे और एनडीआरएफ की टीम को भी रवाना किया गया है, लेकिन अभी तक राहत और बचाव का काम केवल स्थानीय लोग और स्थानीय पुलिस ही मिल कर रहे हैं। गिरे और टूटे हुए डिब्बों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। हादसे का शिकार हुए डिब्बों में ज्यादातर जनरल कोच थे।

Previous articleAsus का बेहतरीन फोटोग्राफी और दमदार बैट्री वाला है ये फोन !
Next articleबीस हजार एनजीओ के लाइसेंस रद्द, अब नहीं ले सकेंगे विदेशी चंदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here