अदनान सामी बनेंगे अफगानी, इस फिल्म में मिला पहला रोल

0

बॉलीवुड में अगर सूफी  गानों की बात करें तो अदनान सामी का नाम कोई नहीं भूल सकता. अपनी पहली एल्बम ‘तेरा चेहरा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ये गायक अब फिल्म जगत में अपना एक्टिंग करियर शुरु करने जा रहे हैं. खबर है कि अदनान ‘अफगान- इन सर्च ऑफ होम’ फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाले हैं.

अदनान ने किया इन एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस
वैसे ये जनाब तो अपनी एल्बम में ही काफी एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस कर चुके है. एल्बम ‘तेरा चेहरा’  में रानी मुखर्जी से लेकर भूमिका चावला तक हर किसी के साथ अदनान ने रोमांटिक केमिस्ट्री क्रि‍एट की थी.

अफगान में भी एक म्यूजिशियन का किरदार निभाएंगे अदनान
फिल्म ‘अफगान- इन सर्च ऑफ होम’ में अदनान के साथ राधिका राव और विनय सप्रू काम करेंगे. साथ ही इस फिल्म में भी अदनान एक सिंगर का ही किरदार निभाते नजर आएंगे.

बजरंगी भाईजान में आए थे नजर
वैसे इससे पहले भी अदनान कई फिल्मों में छोटा किरदार निभाते दिखे हैं. फिर वो भाईजान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक सूफी कलाकार का किरदार हो या फिर ‘लक्की-नो टाइम फोर लव’ में एक छोटा सा साइ़ड रोल. अदनान को हमेशा से ही एक्टिंग का काफी शौक रहा है तभी वो सिंगिग के साथ साथ एक्टिंग में अपने आप को आजमाते रहे हैं.

फिल्म की कहानी सुन अदनान के रोंगटे खड़े हो गए
फिल्म ‘अफगान- इन सर्च ऑफ होम’ एक अफ्गानिस्तान के रिफ्यूजी म्यूजीशियन की कहानी है जो एक हादसे के बाद अपनी एक नई पहचान बनाने के लिए अपने परिजनों से दूर चला जाता है. जब अदानान को इस कहानी को इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो उनके रोंगटे खड़े हो गए और वो कहानी सुनकर इमोश्नल गए.

Previous article7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, बढ़े हुए भत्‍तों को मिली मंजूरी
Next articleएड़ी की दर्द से आराम दिलाएंगी ये एक्सरसाइज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here