अधिक ग्रीन टी पीने से होते हैं कई नुकसान

0

ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। कई लोग वजन को कम करने के लिए इसका सेवन करते हैं। कहते हैं किसी भी चीज का अधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। एेसे ही अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से सेहत को कई नुकसान पहुंचते है। आज हम आपको बताते है कि ज्यादा ग्रीन टी पीने से क्या नुकसान होते हैं।

1. भूख कम लगना

अधिक मात्रा में ग्रीन टी लेने से भूख कम होने लगती है। भूख कम लगने से आप पूरी डाइट नहीं ले पाते, जिससे शरीर को पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते।

2. बच्चों के लिए नुकसानदायक

ग्रीन टी बच्चों के लिए हानिकारक होती है। यह उनकी बढ़ती उम्र को प्रभावित करती है। इससे उनके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है।

3. गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

प्रैग्नेंसी में ग्रीन टी का अधिक सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इससे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। इससे बच्चे का वजन कम हो जाता है।

4. आयरन की कमी

ग्रीन टी ज्यादा पीने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसमें मौजूद टैनिन शरीर में आयरन की कमी का कारण बनता है।
5. गुर्दे की पथरी
इसमें पाया जाने वाला ऑक्जेलिक एसिड से गुर्दे में पथरी बनती है इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें।

6. थकान
अगर आपको इसे ज्यादा पीने की आदत हो गई है तो यह आपके सेहत के लिए नुकसानदायिक साबित हो सकती है। एेसे में जब आप ग्रीन टी नहीं पीएगें तो आपको थकान महसूस होगी।

7. एसिडिटी

कई लोग इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, जिससे एसिडिटी हो जाती है। एेसे में बेहतर है कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में सौंफ मिलाकर पीएं।

8. पाचन क्रिया

वजन कम करने के चक्कर में लोग खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पी लेते है। एेसा करने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

Previous articleमिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अगले महीने तक लॉस एंजेलिस में रहेंगे
Next articleबीसीसीआई ने शनिवार को बुलाई विशेष बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here