अफगानिस्तान में एक हमले में दौरान एक अमरीकी सैनिक की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। यह जानकारी उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के रिजोल्यूट सपोर्ट मिशन ने दी। माना जा रहा है कि यह हमला सेना में से ही किसी ने किया है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया।
नाटो का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी उरुजगान प्रांत की राजधानी तारिनकोट के हवाईअड्डे पर हुई। तालिबान ने भी बयान जारी कर कहा है कि अफगान सैनिक ने ही उरुजगान में अमरीकी सैनिकों पर गोलीबारी की।






























































