अब सलमान खान की फिल्में मिलेंगी अमेजॉन प्राइम पर एक्सक्लूसिव

0

एक्टर सलमान खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार उनके खबरों में बने रहने की वजह है उनका अमेजॉन के साथ टाई अप.जी हां, सलमान ने हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर अमेजॉन प्राइम के साथ टाई अप किया है, जहां सलमान और अमेजॉन प्राइम एक खास डील कर रहा है.

आपको बता दें कि सलमान की फिल्म्स का उनके फैन्स को हमेशा बेसब्री से इन्तजार रहता है और अब अपने फैन्स के इंजतार को कम करने के लिए सलमान ने अमेजॉन प्राइम के साथ टाई अप किया है. इसके तहत सलमान अपनी आनेवाली फिल्म्स के एक्सक्लूसिव राइट्स अमेजॉन प्राइम को देंगे.

ना सिर्फ उनकी अपकमिंग फिल्म्स बल्कि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के भी राइट्स सलमान ने अमेजॉन प्राइम को दिए है. अमेजॉन प्राइम को 2 महीनों के लिए इन फिल्म्स के विंडो मिलेंगे और तब तक ये फिल्म किसी भी चैनल पर नहीं दिखाए जा सकेंगे.

सलमान ने हाल ही में इस डील को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो गेम ऑफ थ्रोन्स और बाकी फिल्मों के मुकाबले बॉलीवुड फिल्मों की तुलना करते नजर आ रहे हैं.

Previous articleसाइबर सिक्योरिटी: हर साल 1 लाख प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती
Next articleUPSC ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here