अब हर जगह सुनाई देगा IPL 2018 का एंथम सांग

0

इंडियन प्रीमियर लीग ने सीजन-11 के लिए एंथम लांच किया है। आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही जिसमें डीफेडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और लीग का प्रसारणकर्ता चैनल स्टार इंडिया ने मिलकर इस एंथम को बनाया है जिसका शीर्षक बेस्ट बनाम बेस्ट है। इस गाने को पांच अलग-अलग भाषाओं- हिंदी, तमिल, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू में लांच किया गया है जो टीवी, रेडियो और डिजिटल माध्यम पर सुनाई दिया जाएगा।

इस गाने पर दक्षिण अफ्रीका के फिल्म निर्माता डेन मेस, संगीतकार राजीव वी. भल्ला और गायक सिद्धार्थ बाररुर ने काम किया है। बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा, “आईपीएल में काफी रोमांच है जहां स्टेडियम खचाखच भरे रहते हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होती है. बेस्ट बनाम बेस्ट उस भावना को प्रदर्शित करता है जो इस खेल से जुड़ी हुई है.”

Previous articleअगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नोकरी तो यहाँ निकली है सरकारी नौकरियां, जल्द करे आवेदन
Next articleअगर आपके घर-परिवार रहती हैं अधिक परेशानियां परेशानियां, तो करें ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here