अरिजीत सिंह से बेहतर गा सकता हूं: मीका सिंह

0

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का कहना है कि वह ‘चन्ना मेरेया’ अरिजीत सिंह से बेहतर गा सकते हैं। एमटीवी बीट्स पर प्रसारित होने वाले शो ‘सीक्रेट साइट’ पर उन्होंने ये बात कही। शो में ‘चन्ना मेरेया’ गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाने के बाद मीका ने कहा, “इस गाने को अरिजीत और आतिफ असलम ने मिलकर गाया था। लेकिन ये गाना शानदार है। अगली बार मैं पूरा गीत याद रखूंगा और उनसे बेहतर गाऊंगा।”

हालांकि मीका सिंह अरिजीत को बेहतरीन सिंगर बता चुके हैं। अरिजीत और सलमान खान की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान भी मी‍का ने अरिजीत का पक्ष लेते हुए कहा था – “उन्हें उम्मीद है सलमान, अरिजीत को माफ कर देंगे। मुझे नहीं लगता अरिजीत की गलती इतनी बड़ी है।”

यह पूछे जाने पर कि वह ज्यादातर किस एक्टर के लिए गाना चाहते हैं? मीका ने कहा “वह सलमान के लिए गाना चाहते हैं।” शो के मेजबान, अकासा सिंह ने उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल किया तो मिका ने जवाब दिया कि इसमें अच्छा हूं।

Previous article12वीं के लिए सेल्समैन के पदों पर निकली है वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Next articleदक्षिण एशिया गरीबी में कमी लाने के मामले में शेष विश्व से आगे- विश्वबैंक