असंगठित कामगारों के लिये संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को दिलाना सुनिश्चित करें – कलेक्टर डॉ. खाडे

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री मजदूर कल्याण (संबल) योजना 2018 के अंतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के परिचय पत्र बनने के क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरजिंदर सिंह, उपायुक्त श्रम श्रीमती सितारा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर डॉ. खाडे ने विभिन्न असंगठित कर्मकारों को सामाजिक आर्थिक, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने हेतु, असंगठित श्रमिकों के पंजीयन संबंधी जानकारी नगर निगम, जनपद पंचायत बैरसिया, जनपद पंचायत फंदा, नगर परिषद बैरसिया एवं अन्य अधिकारियों से लेते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि असंगठित श्रमिकों का पंजीयन शत-प्रतिशत हो। असंगठित श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिये परिचय पत्र प्रदाय करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि असंगठित श्रमिकों के परिचय पत्र बनाने का कार्य समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को, मजदूर कल्याण प्रसूति सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता, अनुग्रह राशि, प्रतियोगी परीक्षाओं में नि:शुल्क कोचिंग, स्वास्थ्य सुविधा, मजदूरों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, प्रतिवर्ष एक लाख मजदूरों को रोजगार एवं ऋण पर सब्सिडी आदि लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना है। इसके लिये सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को दिलाएं। डॉ. खाडे ने असंगठित श्रमिकों के परिचय पत्र बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

डॉ. खाडे ने मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना का प्रचार प्रसार करने हेतु एक बोर्ड मंडी में लगाने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि असंगठित श्रमिकों को प्रदाय की जाने वाली लाभकारी योजनाओं के फ्लेक्स सभी ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार के लिये लगवाना सुनिश्चित करें।

Previous articleमैं रुपए कमाना चाहती हुं लेकिन रुपए कमाने के लिए मैं कुछ भी नहीं कर सकती-माही गिल
Next articleदीनदयालनगर में सरकार ने बड़े-बड़े विकास कार्य कराए – श्रीमती माया सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here