आज वादा लोगो का बस दिलासा रह गया।

0

आ समन्दर के किनारे पथिक प्यासा रह गया,

था गरल से जल भरा होकर रुआंसा रह गया।

था सफर बाकि बहुत मजिल अभी भी दूर थी,

हो गया बढना कठिन घिर कर कुहासा रह गया।

लग रहे नारे हजारो छप रही रोज लाखो खबर,

गौर से जब देखा तो बन तमाशा रह गया।

एक बुत गढ ने लगी अनजान में ही मगर,

हादसा ऐसा हुआ की वह बिन तराशा रह गया।

छोड़ कर आशा किसी का चल पड़ा बेचारा”राज”,

आज वादा लोगो का बस दिलासा रह गया।

Previous articleकिसानों को 2 लाख रुपये तक नगद भुगतान में आयकर नियम बाधक नहीं
Next articleशुरू जो प्यार का ये सिलसिला नहीं होता, 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here