आदि गुरु शंकराचार्य अद्वैत वेदांत के प्रणेता और प्रसिद्ध शैव आचार्य थे -मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के इटालियन गार्डन में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का आज अनावरण किया। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर एवं साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्य एवं पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

एकात्म यात्रा के जन-संवाद कार्यक्रम में ग्वालियर पधारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य अद्वैत वेदांत के प्रणेता और प्रसिद्ध शैव आचार्य थे। आदि गुरु के द्वारा भारतवर्ष में चार मठों की स्थापना की गई है। आदि गुरु ने धर्मराज्य की स्थापना के लिये व्यासपीठ तथा राजपीठ में सद्भावपूर्ण संवाद के माध्यम से सामन्जस्य बनाये रखने की प्रेरणा प्रदान की।

Previous articleगोवा सरकार को राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कोई आपत्ति नहीं है -पर्रिकर
Next articleभौतिकता की अग्नि में दग्ध दुनिया को शांति का दिगदर्शन अद्वैत दर्शन ही करायेगा -मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here