आप भी खाते है किसी का झूठा, तो हो जाएं सावधान

0

शास्त्रों में माना गया है कि खाना और भजन दोनों ही छिपाकर करना चाहिए। खाना हमारे शरीर को उर्जा देकर हमारे शरीर को एक तरह की शक्ति देता हैं, ताकि हम किसी भी काम को आसानी से कर सकें। खाना खाने से हमारे रक्त और शरीर दोनों में शक्ति आती हैं।। पंच कर्म पद्वति में इसको निर्वाह करने के कुछ नियम बताएं गए हैं, जिसमें ऐसा कहा गया है कि खाना खाते समय हमें ना तो किसी से अपना खाना शेयर करना चाहिए और ना ही किसी के सामने अपना खाना खाना चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि खाना खाते समय हमें किसी तरह की बातों को अपने दिमाग में नहीं रखना चाहिए, ताकि खाना खाते समय हम किसी बात को सोचने पर मजबूर ना हो।

किसी भी इंसान का झूठा खाने से आप के शरीर में उनके नाकारात्मक विचार आ जाते हैं। जिससे आपका स्वभाव भी सामने वाले व्यक्ति की तरह हो जाता हैं। हम चाहे अपने भाई का झूठा खाएं या फिर अपने दोस्त का या फिर अपने माता पिता का, झूठा खाने से हमारे स्वभाव में कई तरह के बदलाव आ ही जाते हैं। आइए जानते है कि किसी का झूठा खाना खाने के और क्या क्या अंजाम हो सकते हैं?

सुखों में आती है कमी
किसी का झूठा खाना खाने से आपके सुखों में कमी आती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा शास्त्रों में कहा गया है। किसी के साथ खाना शेयर करने या किसी का झूठा खाने से आपके सुखों में बहुत कमी आती हैं। आपकी बरकत नहीं हो पाती। आप जिस स्थिति पर आज हैं, कुछ सालों बाद भी वहीं पर खुद को पाते हैं।

घर में कलेश
आप मानें या ना मानें लेकिन आप अगर किसी का झूठा खाना खाते हैं तो इससे आपके घर परिवार पर गहरा असर पड़ता है। यह बातें अटपटी जरूर हैं लेकिन किसी का झूठा खाकर आपके घर में कलेश होना स्वाभाविक है। ऐसा एक शोध में कहा गया है।

अशुद्ध विचार का आपके मन में आना
यह बात तो स्वाभाविक है कि जिस इंसान का झूठा आप खा रहे हैं, उसके अशुद्ध विचार आपके मन में जरूर आते हैं। जिससे आप के मन मतिष्क में उनकी नाकारात्मक बाते उतर जाती है। जो आपके स्वाभाव को पूरी तरह से बदल देता है।

धन संचय नहीं हो पाता
अगर आप किसी का झूठा खा लें तो इससे आप धन का संचय या बचाव नहीं कर पाते। जहां एक तरफ आप के खर्चे बढ़ जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ आप कुछ बचत नहीं कर पाते है। तो आज से अपने मित्रों का झूठा खाना बंद कर दें। नहीं तो आपको भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Previous articleजानिए क्यों? सोने के गहने खो जाना माना जाता है अशुभ
Next articleजानिए JIO को मिलेगी किस बड़ी कंपनी से टक्कर !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here