आर आप भी कारोबार में चाहते हैं तरक्की तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

0

कई बार हम रात-दिन कड़ी तौर पर मेहनत के बाद भी उस कामयाबी को हासिल नहीं कर पाते जिसे हम पाने की आशा रखते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि व्यापार में सफलता हाथ नहीं लगना वास्तु दोष भी हो सकता है। हालांकि, वास्तुशास्त्र में इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई असरदार उपाय बताए गए हैं।

करें ये उपाय:

  1. ऑफिस में अगर आप दीवार की ओर पीठ करके बैठते हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। वहीं पहाड़ों की तस्वीर को दफ्तर की दीवारों पर लगाना शुभ होता है।
  2. अगर आप कारोबार में कामयाबी की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो अपनी दुकान या दफ्तर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) को बिल्कुल खाली रखें। दरअसल इस कोने में पूजास्थल रखना शुभ माना जाता है।
  3. वहीं ईशान कोण में जूते-चप्पलों भी न रखें, इससे कारोबार को नुकसान हो सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा में व्यापार के स्थान पर संबंधित सामान को रखने से लाभ होता है।
  4. कारोबार में उन्नती चाहते हैं तो ऑफिस या व्यावसायिक स्थल के मुख्यद्वार के सामने पीठ करके न बैठें। इसके साथ ही ऑफिस में अजीबो-गरीब आकार वाला कोई भी फर्नीचर न रखें।
  5. दुकान अथवा ऑफिस के मुख्य दरवाजे के पास लाल या सिंदूरी रंग से ‘ऊं’ का चिह्न बनाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी। दफ्तर की उत्तर दिशा में नीले रंग के ताजे फूल रखने चाहिए।
  6. भगवान शिव का नीला रंग प्रिय माना जाता है और माना जाता है कि शिवजी और उनसे संबंधित चीजों के माध्यम से हम कारोबार नें आ रही परेशानियां का समाधान कर सकते हैं।
Previous articleम्यूजिक लवर्स के लिए Boult ने पेश किए Storm X ईयरफोन
Next articleतड़प कर गुजर जाएगी…