इस मंदिर में देवी मां की मूर्ति को आता है पसीना

0

देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध और मान्यता प्राप्त तीर्थस्थल मौजूद हैं. इसकी के साथ यहां मौजूद घूमने की जगहों के कारण भी हिमाचल टूरिस्टों के बीच काफी जाना जाता है. इसकी प्रसिद्धि को और बढ़ा रहा है यहां के चम्बा जिले में स्थित प्रसिद्ध देवीपीठ भलेई माता के मंदिर.

भलेई माता के मंदिर में वैसे तो हर दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्रों में यहां विशेष धूम रहती है. यह मंदिर अपनी एक अजीब मान्यता को लेकर अधिक जाना जाता है, जिस पर यहां आने वाले श्रद्धालु विशेष यकीन रखते हैं. यहां के बारे में मान्यता है कि इस मंदिर में देवी माता की जो मूर्ति है, उस मूर्ति को पसीना आता है.

लोग यह भी मानते हैं कि जिस समय देवी की मूर्ति को पसीना आता है, उस वक्त वहां जितने भी श्रद्धालु उपस्थित होते हैं, उन सबकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. गौरतलब है कि भलेई एक ऐसा देवीपीठ हैं जिसके बारे में यहां के पुजारी कहते हैं कि देवी माता इसी गांव में प्रकट हुई थी. उसके बाद इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था.

Previous articleमां लक्ष्मी के पूजन से जीवन बनेगा वैभवशाली
Next articleजानें क्या है शुक्रवार को दही खाने का महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here