उंगलियों के चक्र बताएंगे आपका भाग्य

0

हस्तरेखा में उंगलियों पर बने निशान का अलग-अलग महत्व होता है। उंगलियों के ऊपरी भागों में कई तरह के निशान होते हैं जैसे- शंख, चक्र आदि। लेकिन अगर उंगलियों के ऊपरी हिस्सों में चक्र का निशान हो तो इसका क्या मतलब होता है, जानें-
1. यदि किसी जातक की अंगुलियों में एक चक्र का निशान हो तो, वह मनुष्य चालाक तथा अवसर को भुनाने वाले होता है।
2. अगर किसी इंसान की उंगलियों में दो चक्र हों तो ऐसे शख्स की समाज में तारीफ होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सभी तरह के सुख के साधन मिलते हैं। साथ ही ऐसे लोग खूबसूरत भी होते हैं।
3. जिन लोगों के सभी उंगलियों में चक्र का निशान होता है, ऐसे लोग बहुत इमोशनल होते हैं और अपनी भावनाओं को कंट्रोल कर सकते हैं।
4. तो वहीं, जिन लोगों की 3 उंगलियों में चक्र का निशान हो वो लोग अपना अधिकतर समय भोग-विलास में व्यतीत करते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखी नहीं रह पाता।

Previous articleभावांतर भुगतान योजना में किसानों को 15 किमी की दूरी का परिवहन व्यय देगी मण्डी
Next article4 नवम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here