उद्धव ठाकरे का पवार पर पलटवार, ‘केंचुआ’ किसानों का सर्वश्रेष्ठ मित्र

0

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज उनकी पार्टी को ‘केंचुआ’ बोलने पर राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार पर पलटवार करते हुए कहा कि केंचुअा किसानों का सर्वश्रेष्ठ मित्र होता है। ठाकरे ने उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में किसानों को संबोधित करते हुए कहा, सहमत हूं कि हम केंचुए की तरह हैं, लेकिन भूलिए मत कि केंचुआ किसानों का सर्वश्रेष्ठ मित्र होता है।

ठाकरे ने ये टिप्पणियां एेसे समय कीं जब पवार ने कुछ दिन पहले शिवसेना की तुलना ‘दो मुंह वाले केंचुए’ से की थी और पार्टी पर विभिन्न मुद्दों पर अलग अलग भाषा में बोलने का आरोप लगाया था।

Previous articleजीएसटी से हुआ देश का आर्थिक एकीकरण
Next articleसऊदी अरब: मकान में आग लगने से 10 भारतीयों की मौत, 6 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here