उम्र के असर को बेअसर करें अनार के छिलके

0

एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन से भरपूर मात्रा की मौजूदगी के कारण अनार को एक लोकप्रिय सुपर फूड माना जाता है। इस फल के रस का सेवन करने से कई रोगों और त्‍वचा संबंधी कई समस्‍याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इस फल के छिलके भी हमारे शरीर और त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते है। अनार के छिलकों से आप अपनी उम्र के असर को भी बेअसर कर सकते हैं।

क्‍या आप अपने चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से परेशान हैं तो घबराए नहीं क्‍योंकि अनार के छिलकों से बना फेस पैक आपकी इस समस्‍या में कारगर होता है। अनार की तरह अनार के छिलके में भी अनार में अधिक मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्‍द नहीं आने देता।

क्‍यों असरकार है अनार का छिलका
अनार के छिलके में एंटी-माइक्रोबिल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो त्‍वचा संक्रमण में असरदार रूप से काम करता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के लिए एस्ट्रिजेंट जैसा काम करता है। ये त्वचा के रोमछिद्र और त्वचा को टाइट करके बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

अनार के छिलके का पैक

  • अनार के छिलके को सूखाकर उसका पाउडर बना लें।
  • अब इस पाउडर में 2 बड़े चम्‍मच मलाई या क्रीम और एक बडा़ चम्‍मच बेसन मिलायें।
  • सब चीजों को अच्‍छी तरह मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • 15-20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
  • या आप चाहे तो अनार के छिलके के पाउडर में गुलाबजल डालकर भी पेस्ट बना सकते हैं।
  • अगर जरूरत महसूस हो तो मॉश्चराइजर लगा लें।
Previous articleiVVO ने भारत में 569 रुपए की शुरुआती कीमत पर लांच किए तीन स्मार्ट फीचर फोन
Next article12वीं पास के लिए निकली है 1000 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन