ऐसी जगह जहाँ पत्नियों को खुद बदसूरत बनाते हैं उनके पति

0

पत्नी की खूबसूरती पर पति अक्सर अपनी जान लुटाया करते हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां के पति जान-बूझकर अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाते हैं।

जानिए आखिर क्यों किया जाता है पत्नियों के साथ ऐसा सलूक..

म्यांमार के मर्द अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाने के लिए ऐसी हरकत करते हैं जिससे किसी की भी रूह कांप जाए। यहां पति अपनी बीवियों के चेहरे पर दर्दनाक और खतरनाक टैटू बनवा देते हैं। Magan, Chin and Muun जनजाति के ये लोग ऐसा कई सालों से करते आ रहे हैं।

टैटू की स्याही सुअर और गाय की चर्बी, कालिख और पौधों से बनाई जाती है। टैटू बनाने के लिए ये लोग बांस या सींघों का इस्तेमाल करते हैं। औरतों का कहना है कि टैटू बनने में कम से कम एक दिन लग जाता है। इन्हें बनवाते वक्त उन्हें काफी दर्द होता है लेकिन सभी को टैटू बनवाना अनिवार्य है।

टैटू की वजह से कई औरतें संक्रमण का भी शिकार भी हो चुकी हैं। घंटों तक उनके चेहरे से खून निकलता रहता है। फिर भी इनके पतियों को इन पर जरा भी तरस नहीं आता। क्यों ये पति करते हैं अपनी पत्नियों के साथ ऐसा,

यहां ऐसा औरतों को बचाने के लिए किया जाता है। जी हां! जब म्यांमार में राजाओं का शासन था, तब वे लोग कई आदमी और औरतों को अपना गुलाम बनाया करते थे। अपनी पत्नियों को इस जुल्म से बचाने के लिए पति उनके मुंह पर टैटू बनवा देते थे ताकि वो बदसूरत लगें और कोई राजा उन्हें अपने साथ ना ले जाए।

राजाओं के शासन के खत्म होने के बाद यह टैटू फैशन बन गया। इसे खूबसूरती का नया आयाम माना जाने लगा। बाद में औरतें अपनी मर्जी से टैटू बनवाने लगीं। लेकिन म्यांमार की मिलिट्री जनता ने अब इस पर रोक लगा दी है। वहां अब इस प्रथा को मानने पर जुर्माना लगाया जाता है।

Previous articleशहर में कहां है पार्किंग की दिक्कत, अब बताएगा गूगल मैप
Next articleमहात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि आज, PM ने दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here