ओबीसी के नियमों के तहत आरक्षण दिया जाएगा-फडणवीस

0

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आंदोलन को देखते हुए ऐलान किया है कि आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही शैक्षिणक कोर्स में मराठी छात्राओं को भी आरक्षण दिया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि ओबीसी के नियमों के तहत आरक्षण दिया जाएगा। मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू किया गया जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया। मराठा समाज ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार को झकझोरने के लिए यह मोर्चा निकाला। यह मूक मोर्चा था जिसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं थी। न ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर था।

वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में यह मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था। लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है।

500 स्कूल बंद
मराठा मोर्चे की वजह से ट्रैफिक जाम के चलते राज्य के शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया। राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने विधानभा में बताया कि स्कूली बच्चे ट्रैफिक जाम में न फंसे इस लिए एक दिन के लिए दक्षिण मुंबई के सारे स्कूल बंद रहेंगे।

Previous articleअब फिल्मों में दिखेगा बाबा रामदेव का जलवा
Next articleडोकलाम विवाद: चीन और भारत के बीच युद्ध की उलटी गिनती शुरू -चीनी अखबार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here