कई लोग मेरे साथ काम करना चाहते थे लेकिन मुझ पर पैसा लगाने से डरते थे : राजकुमार राव

0

नैशनल अवार्ड विनर ऐक्टर राजकुमार राव ने इस साल कुल 5 फिल्मों में काम किया है। सभी फिल्मों में ना केवल समीक्षकों ने उनके काम को सराहा है बल्कि ऑडियंस को भी राजकुमार का काम काफी पसंद है। उनकी छठीं फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ रिलीज के लिए तैयार है। इस बार राजकुमार राव रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर रहे हैं, जोकि उनके लिए एक नया जॉनर है।

बॉलिवुड में अपने सात साल पूरे करने वाले राजकुमार ने कहा, ‘मैं एक खास तरह की फिल्मों को लोगों तक लाना चाहता हूं और इसके लिए खुद में भरोसा बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी। कई बार ऐसा भी हुआ जब फिल्में नहीं चलीं या पैसे नहीं कमा पाईं लेकिन आज जो इज्जत मिल रही है, उससे ये चीजें छिप जाती हैं। मेरा मानना है कि कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं मापा जाना चाहिए।’

राजकुमार आगे कहते हैं, ‘ट्रैप्ड, बरेली की बर्फी और न्यूटन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। पहले भी कई लोग मेरे साथ काम करना चाहते थे लेकिन पैसा लगाने के मामले में वे मुझ पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें भरोसा रहता है कि अगर मुझ पर निवेश करेंगे तो उन्होंने फायदा ही होगा नुकसान नहीं।’

Previous articleक्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते है ये काम तो हो जाए सावधान !
Next articleट्रेवल मार्ट से टूरिज्म की गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा: राज्य मंत्री श्री पटवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here