कठुआ-उन्नाव रेप के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

0

कठुआ में बच्ची से गैंगरेप और हत्या की घटना पर पूरा देश गुस्से में है. यहां तक कि विदेशों में भी इस घटना की निंदा की जा रही है. वही, उन्नाव में युवती से रेप और उसके पिता की हत्या का मामला भी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ने इन घटनाओं को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया है. इन मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए जगह-जगह धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

इसी कड़ी में आज सिविल सोसायटी समेत तमाम लोग इन घटनाओं के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर इलाके में प्रदर्शन करने उतरे हैं. प्रदर्शन में छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों समेत छोटे बच्चे भी शामिल हुए. इन लोगों की मांग है कि उन्नाव और कठुआ घटना के दोषियों को सख्त सजा दी जाए.

बता दें कि उन्नाव में बीजेपी विधायक पर एक युवती से रेप का आरोप है. साथ ही पीड़िता के पिता की हत्या का भी आरोप है. पूरे देश में इस मुद्दे पर चर्चा होने के बाद सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद मर्डर के आरोप में 60 साल के बुजुर्ग समेत पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए हैं.

Previous article15 अप्रैल 2018 रविवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleराहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकाल में क्यों नहीं निकाला कैंडल मार्च: प्रकाश जावड़ेकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here