‘करवाचौथ पर औरतों को भूखा देखकर दुख होता है’

0

अमिताभ बच्‍चन ने कहा है कि करवाचौथ के मौके पर वे औरतों को पूरा दिन भूखा-प्‍यासा देखकर दुखी होते हैं. उन्‍होंने कहा, ‘मुझे ये देखकर अच्‍छा लगता हे कि पत्नियां अपने पति के लिए कितनी श्रद्धा से ये व्रत रखती हैं लेकिन वे पूरे दिन भूखी रहती हैं तो मुझे अच्‍छा नहीं लगता.’

अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्‍लॉग में लिखा, ‘करक चतुर्थी जिसे करवाचौथ भी कहा जाता है, मैं आप सभी को बधाई देता हूं…खासकर पत्नियों को, जो पति की सलामती के लिए रात को चांद निकलने तक व्रत करती हैं और दिन भर कुछ नहीं खातीं. कुछ परंपराएं कभी नहीं मरतीं.’ अमिताभ ने ट्विटर पर इसी अंदाज में लोगों को बधाई दी.

अमिताभ ने कहा कि त्‍योहार के इस सीजन में उन्‍हें लोगों का उत्‍साह देखकर बहुत खुशी होती है.

Previous article‘ऐ दिल…’ पर विवाद को लेकर गृहमंत्री से मिलने पहुंचीं ये बॉलीवुड हस्तियां
Next article5 बैंकों के 32 लाख डेबिट कार्ड के डेटा चोरी से हड़कंप, SBI ने इश्यू किए 6 लाख नए ATM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here