बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिलहाल अपनी मैटरनिटी लीव एंजॉय कर रही हैं, लेकिन हाल ही में आई खबरों की मानें तो वह जल्द ही ये ब्रेक खत्म करके अपने नए प्रोजेक्ट में काम करने वाली हैं। इससे पहले की आप सोचें कि करीना कोई फिल्म करने वाली हैं तो आपको बता दें कि वो कोई फिल्म नहीं बल्कि रैम्प वॉक करने वाली हैं।
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए रैम्प वॉक करने वाली हैं। इस बारे में जब डिजाइनर अनीता से बात की तो उन्होंने बताया कि करीना उनके लिए काम करने वाली हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। करीना अपने काम को लेकर हमेशा सीरियस रहती हैं। करीना को जो भी किरदार दिया जाता है वो उसे बखूबी निभाती हैं।
प्रेग्नेंसी के बाद करनी का ये पहला इवेंट होगा, जिस वजह से उन्हें रैम्प वॉक करते हुए देखना भी काफी दिलचस्प होगा। बता दें कि करीना, तैमूर के जन्म के कुछ दिन बाद से ही सैफ के साथ डिनर और लंच करने जाती रहती हैं। साथ ही करीना रेस्ट की बजाय खूब पार्टी करते हुए भी दिखाई देती रहती हैं।






























































