सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती हैं परिणीति

0

परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा की दोस्ती काफी पुरानी है और यह दोनों एक-दूसरे की कितनी अच्छी दोस्त हैं  |हाल ही में नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में पहुंची परिणीति ने यूं तो इस शो पर कई बातें कही हैं लेकिन सानिया मिर्जा की बायोपिक में आखिर सिर्फ परिणीति को ही क्यों उनका किरदार निभाना चाहिए, इसकी परिणीति ने एक खास वजह बताई है। इसमें परिणीति ने बताया, ‘सानिया मानती हैं कि हम दोनों का चेस्ट पोर्शन एकसा है। इसी वजह से वो चाहती हैं कि मैं उनकी बायोपिक में काम करूं।’

चैट शो में परिणीति ने बताया, ‘सानिया ने किसी इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहती हैं मैं उनकी बायोपिक में काम करूं।’ मुझे याद है वो US ओपन टूर्नामेंट खेल रही थीं इसी दौरान रात 2.30 बजे मुझे उनका फोन आया था। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि, ‘हाय दिस इज सानिया मिर्जा। मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि कल मैंने एक इंटरव्यू दिया था। जो पूरे देश को पता है और ये न्यूज पेपर्स के फ्रंट पेज पर छपा है।’

परिणीति चोपड़ा ने शो में बताया, ‘मैंने उससे कहा कि यह बहुत अच्छा है कि आपने बायोपिक के लिए मेरा नाम लिया |सानिया ने परिणीति से कहा कि तुम मेरी तरह दिखती हो और तुम्हारी और मेरी शारीरिक बनावट भी एक जैसी है | खासतौर पर चेस्ट एरिया में| मुझे लगता है कि तुम सबसे ज्यादा मेरे जैसे मिजाज की दिखती हो | मैंने उसे धन्यवाद दिया|  उसी समय से हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा के बीच और भी कई समानताएं हैं |

Previous articleनए विवाद में उलझे उमर अकमल PCB ने नोटिस भेजा
Next articleजिला प्रशासन ने प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी 99 मूर्तियां, 256 बोरी प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा सांचे किये गये जप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here