करोड़पति बनना है तो शुक्रवार को करें ये उपाय

0

तंत्र शास्त्र के अनुसार यदि मां महालक्ष्मी की आराधना शुक्रवार के दिन की जाए तो उन्हें बहुत जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए ग्रंथों में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिन्हें करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाएगी और आजीवन धनी बनने का आशीर्वाद देंगी।

(1) शुक्रवार के दिन शाम को गाय के घी का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इस दीपक में थोड़ा सा केसर डालें तथा रूई के स्थान पर लाल रंग के सूती धागे का प्रयोग करें। इससे शीघ्र ही धन-सम्पदा आने के योग बनते हैं।

(2) शुक्रवार को 7 कुंवारी लड़कियों को घर बुलाकर उन्हें भोजन करवाएं। भोजन में केसर युक्त खीर अवश्य खिलाएं तथा दक्षिणा व वस्त्र दें। इस उपाय से जल्दी ही धन प्राप्ति होती है।

(3) शुक्रवार के दिन एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच पीले रंग की कौड़ी, थोड़ा सा केसर तथा सिक्के डालें। इन सब को बांधकर उन्हें उन्हें अपनी तिजोरी में या गल्ले में रख दें। इसके प्रभाव से कुछ ही दिनों में आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और घर में पैसा आना शुरु हो जाएगा।

(4) शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करे। अभिषेक के बाद उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करें। इस उपाय से भी घर में दिन दूना रात चौगुना पैसा आना शुरु हो जाता है।

(5) शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद रंग की वस्तु अथवा खाद्य पदार्थ का दान करें। इससे धन से जुड़ी सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

Previous articleभाजपा पर बरसी शिवसेना, नाेटबंदी के लिए जमकर काेसा
Next articleबच्चों में बढ़ रहे मोटापे को ऐसे करें कंट्रोल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here