कांग्रेस में भी हुईं सर्जिकल स्ट्राइक, नरेंद्र मोदी की निजी संपत्ति नहीं सेना

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि, सारे मोदी चोर हैं। देश की गरीब जनता के करोड़ों रुपए लेकर विदेश भाग गए। राहुल ने कहा कि, मोदी सरकार के लोग इस मामले में मेरे खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, लेकिन मैं सिर्फ चौकीदार कहता हूं, जनता अपने आप चोर कहने लगती है। राहुल ने कहा कि चौकीदार ने करोड़ों रुपए 15 चोरों को दे दिया। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं।

राहुल ने कहा कि चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है और ये स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसान, रोजगार व पीएम का भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा हैं। देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- ‘मोदी ने लोगों के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था। उन्होंने 15 लोगों का पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। लेकिन गरीबों के खाते में पैसे नहीं डाले। हम गरीबों के खाते में 72 हजार रुपए डालेंगे। 25 करोड़ गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए देंगे। ये पैसा घर की महिला के अकाउंट में आएगा।’

Previous articleराजभवन में समर कैम्प में बच्चों ने समझे ग्लोबल वार्मिंग के खतरे
Next articleRamzan 2019: 5 मई से शुरू हो सकते हैं रमजान, जानिए किस दिन हो सकती है Eid al-Fitr