कुपवाड़ा में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, मेजर समेत 3 जवान शहीद; 2 आतंकी ढेर

0

उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे चौकीबल पंजगाम(कुपवाड़ा) में वीरवार को आत्मघाती आतंकियो के हमले को नाकाम बनाते हुए एक मेजर समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इस हमले में दो आतंकी भी मारे गए हैं। फिलहाल, मुठभेड़ जारी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह चार बजे के करीब स्वचालित हथियारों से लैस दो से चार आत्मघाती आतंकियों ने सेना के 310 जीआर रेजीमेंट के कैंप पर हमला किया। आतंकी सेना की वर्दी में थे और उस समय जवानों का एक दल नियमित गश्त के लिए कैंप से बाहर जाने वाला था और रात को गश्त के लिए बाहर गए दल ने भीतर आना था।

आतंकियों को संतरी ने पहले फौजी ही समझा। नजदीक आने पर वह उनक इरादे भांप गया। लेकिन तब तक देर हो गई थी। आतंकियों ने ग्रेनेड दागते हुए और स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरु कर दी। इसके साथ ही वह कैंप में दाखिल होने में कामयाब हो गए। कैंप में आतंकयों के घुसते ही वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों ने अपनी पोजीशन ले जवाबी कार्रवाइ्र शुरु की।

सुबह छह बजे तक आतंकियों को मार गिराने के अभियान में एक मेजर, एक जेसीओ और एक जवान शहीद हो गए थे। दो आतंकी भी मारे गए हैं। पांच जवान जख्मी बताए जाते हैं। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है, अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है।

कहा जा रहा है कि इस आतंकी हमले के पीछे लश्कर का हाथ हो सकता है आपको बता दें कि सेना ने पिछले कुछ दिनों से आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रखा है।

Previous articleसिर्फ खाने से नहीं, प्याज को रगड़ने से भी मिलते हैं कई फायदे
Next articleब्रेकअप के बाद खुद को यूं सभालें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here