कुशीनगर हादसा: जायजा लेने जाएंगे CM योगी, 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान

0

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर में 11 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. योगी खुद कुशीनगर में उस जगह का दौरा करेंगे. योगी आदित्यनाथ उस अस्पताल का भी दौरा कर सकते हैं, जहां पर घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

आपको बता दें कि हादसे के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया था. इसके अलावा उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी से काम करने को कहा था.

मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों और घायल बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही थी. इसके अलावा गोरखपुर के कमिश्नर को इस हादसे की जांच करने के आदेश दिए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बच्चों की हादसे में मौत से मन बहुत दुखी है.

आपको बता दें कि जो वैन हादसे का शिकार हुई है उसमें करीब 22 बच्‍चे सवार थे. फिलहाल मौके पर स्‍थानीय लोग और पुलिस बल पहुंच चुका है. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है.

दरअसल, कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्‍कूल की वैन (टाटा मैजिक) आज सुबह 22 बच्‍चों को लेकर स्‍कूल जा रही थी. इसी बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्‍कर हो गई. बता दें, इस रूट पर ट्रेनों का ज्‍यादा संचालन नहीं होता है. गिनी चुनी ट्रेनें ही यहां से चलती हैं.

Previous articleलॉलीपॉप देकर कर्नाटक चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे कुछ दल-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next articleइस विभाग में निकली है सरकारी नौकरियां, जल्द करे आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here