केंद्रीय गृह मंत्री बोले- दाऊद को जल्द पकड़ कर लाएंगे भारत, ISIS से नहीं है खतरा

0

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत के मोस्ट वॉन्टेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम को जल्द ही पकड़ कर भारत लाया जाएगा. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बताई है.

एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में गृह मंत्री ने कहा, ‘दाऊद को जल्द पकड़ लिया जाएगा. उसे हर हालत में भारत लाएंगे. वह एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी है. उसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद लेने की जरूरत नहीं है.’

दाऊद को लेकर पाकिस्तान पर दबाव
पाकिस्तान से सहयोग के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दाऊद से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज पाकिस्तान को दिए जा चुके हैं. वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी यह संकेत दिए थे कि वह दाऊद को लेकर पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाता रहेगा.

‘ISIS से कोई खतरा नहीं’
दूसरी ओर, आतंकी संगठन आईएसआईएस की ओर से जारी किए गए नए वीडियो में मिली धमकियों के बारे में उन्होंने कहा कि भारत को आईएसआईएस से कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ISIS से कोई खतरा नहीं है. सुरक्षा अलर्ट के साथ ही देश के मुसलमान भी इस संगठन के खिलाफ हैं. देश का मुस्लिम समुदाय उन्हें ऐसा करने नहीं देगा.’

आतंकी संगठनों से मिली ये धमकी
बता दें हाल ही में सामने आए एक वीडियो में आईएसआईएस, इंडियन जिहादीज और ठाणे के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट फहद तनवीर शेख ने चेतावनी जारी करके कहा था कि वे बाबरी मस्जिद विध्वंस और देश में मुसलमानों ही हत्या का बदला लेंगे.

दो साल में मजबूत हुई है आंतरिक सुरक्षा
गृहमंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षो में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद को काफी हद तक काबू कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर-सरकारी दोनों रिपोर्ट इसको सही साबित करती हैं.

वहीं, पठानकोट हमले पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को दो जनवरी के हमले का सही जवाब दे दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ‘धीरे-धीरे लोगों का भरोसा खो’ रही है.

Previous articleमध्यप्रदेश के नव-निर्माण में साधु-संतों का आशीर्वाद मिलता रहे
Next articleभारत-ईरान और अफगान में त्रिपक्षीय समझौता, PM बोले- युवाओं को मिलेगा रोजगार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here