केजरीवाल का हमला- माल्या के भागने पर जवाब दें पीएम मोदी

0

शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर जाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जब सीबीआई सीधे पीएम को रिपोर्ट करती है तो माल्या को देश छोड़कर जाने की इजाजत कैसे मिल गई.

बिना पूछे सीबीआई ने कैसे जाने दिया
केजरीवाल ने कहा है कि बिना सबसे बड़े अधिकारी की इजाजत के माल्या को सीबीआई कैसे देश से जाने दे देती. उन्होंने पीएम मोदी से इसका जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि माल्या को आसानी से बाहर जाने दिया गया.

गैर ब्रांड के सोने के गहने से हटे एक्साइज ड्यूटी
इसके पहले केजरीवाल ने एक ट्वीट कर पीएम मोदी गैर ब्रांड के सोने के गहने पर लगाए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी को लेकर हमला बोला है. उन्होंने इसे फौरन वापस लिए जाने की मांग की है. उन्होंने इसके साथ ही सोने के गहने खरीद पर टीडीएस काटने का इंतजाम करने की बात कही है.

Previous articleपटना HC के शताब्दी कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले- न्यायपालिका से समाज में आशा जगी है
Next articleवर्ल्ड टी20: भारत-पाक मैच के विरोध में ईडन गार्डंस खोदने की धमकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here