केप टाउन और सेंचुरियन में भारतीय टीम की करारी हार में भी तेज गेंदबाजी कमाल की रही-सिमंस

0

भारतीय टीम की गेंदबाजी से प्रभावित पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से की है. उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज विदेशों में पहले से काफी अधिक विकेट ले रहे हैं.

सिमंस के गेंदबाजी कोच रहते हुए टीम ने 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को ‘शीर्ष स्तर’ का बताया.

उन्होंने कहा, ‘एक कोच के तौर पर मैं हमेशा नतीजे पर नहीं जाता हूं. दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजी विभाग ने शानदार किया है. जो काम उन्होंने बहुत अच्छा किया है वह है अच्छी रणनीति और योजनाएं बनाकर उसे अमल में लाने का.’

सिमंस ने कहा कि केप टाउन और सेंचुरियन में भारतीय टीम की करारी हार में भी तेज गेंदबाजी कमाल की रही. केपटाउन और सेंचुरियन की विकेट में अंतर था. कई बार गेंदबाज उत्सुक हो जाते हैं और कई चीज करने की कोशिश करते हैं. भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा धैर्य दिखाया और योजना के मुताबिक गेंदबाजी की.

सिमंस को भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की मेहनत ने प्रभावित किया. उन्होंने कहा, ‘इस परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना मुश्किल होता है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने भी उनकी टीम को कम स्कोर पर रोक कर जीत के मौके बनाए. इससे यह पता चलता है कि इन गेंदबाजों ने कितनी शानदार गेंदबाजी की.’

सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को 3-0 की हार से बचने के लिए टिप्स भी दिए. सिमंस ने कहा, ‘जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका आई, तो यहां लंबी पारी खेलना गेंद खेलने पर नहीं, बल्कि गेंद छोड़ने पर निर्भर करता है. मुझे नहीं लगता की उन्होंने गेंद को ठीक से छोड़ा है, खासकर केपटाउन में.’

Previous articleब्लैकबेरी Keyone Bronze एडिशन 23 जनवरी को होगा लांच
Next articleबसंत पंचमी पर ऐसे करें मां सरस्वती को खुश, पाएं विद्या और वाणी का वरदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here