कैमियो और आइटम नंबर करके ही खुश है-मलाइका अरोड़ा

0

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि वह कैमियो और आइटम नंबर करके ही खुश है.मलाइका ने फिल्मों में छैंया-छैंया, मुन्नी बदनाम हुई जैसे आइटम गीतों पर डांस करके खूब लोकप्रियता हासिल की है. मलाइका का कहना है कि वह फिल्मों में लंबी एवं मुख्य भूमिका नहीं निभा सकती हैं और कैमियो और आइटम साँग करके ही खुश हैं.

मलाइका के पुत्र अरहान की उम्र 15 साल है. मलाइका से जब पूछा गया कि क्या पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह बड़े पर्दे से दूर रहीं तो उन्होंने कहा,‘ऐसा बिल्कुल नहीं है. मेरा कभी भी बड़े पर्दे की ओर झुकाव नहीं रहा. मुझे बड़े पर्दे पर बस कैमियो और आइटम सांग करना ही भाता रहा है. मैं खुद को बाकायदा पूरी फिल्म में काम करते नहीं देखती.

मलाइका का कहना है कि यदि उन्हें अपना समय देने योज्ञ कोई फिल्म पसंद आई तो वह इसे करने के बारे सोच सकती हैं. मलाइका ने बताया , मुझे नहीं लगता कि एक मां के रूप में मेरी जिम्मेदारियों ने मुझे बड़े पर्दे से दूर रखा.

Previous articleदुनियाभर की बड़ी यूनिवर्सिटी में पुराने स्टूडेंट्स के बीच एक अच्छा रिश्ता होता है-राष्ट्रपति कोविंद
Next articleकरणी सेना के बाद अब ये संगठन भी आया फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here