कोरोना: दुनिया की इन मशहूर जगहों पर फैली शांति, नहीं जा रहें यात्री

0

आज दुनियाभर में हर किसी के मुंह में कोरोना वायरस की बात है। सभी इससे डरे और सहमे से दिखाई दे रहें हैं। चीन से शुरू हुआ यह वायरस आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में जहां लोग अपने बचाव के लिए अलग-अलग उपायों को अपना रहें है। वहीं लोग घर से बाहर जाने से भी बच रहें हैं। ऐसे में दुनिया के मशहूर स्थान जहां हर साल लोगों की भीड़ लगी रहती है। आज बस शांति देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते ऐसी कौन सी जगह है जहां पहले लोगों की भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिलती थी पर अब बस शांति देखने को मिल रही है…

कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर
कंबोडिया में स्थित हिंदुओं के भगवान विष्णु जी का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां पर हर साल लगभग 20 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर पूरे साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मगर अब कोरोनावायरस के फैलने के कारण इस मंदिर में एक-दम शांति देखने को मिल रही है। यहां पर पर्यटकों की भीड़ अब देखने को नहीं मिल रही।

सऊदी अरब
सऊदी अरब में स्थित मक्का मुसलमानों का सबसे पवित्र स्थान है। यहा्ं की पवित्र जगह काबा में पूरे साल लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। मुसलमानों की पवित्र धरती पर हज के दौरान और हर समय लोगों का आना जाना लगा रहता है। मगर कोरोना के कारण कुछ दिनों पहले इसे बंद कर दिया था। ऐसे में लोगों के यहां आने पर मनाही कर दी गई थी। चाहे अब इसे खोल दिया है मगर डर के कारण अभी भी यहां कम मात्रा में लोग पहुंच रहें हैं।

जापान
जापान को पूरी दुनिया में उगते सूर्य का देश कहा जाता है। पूरे वर्ल्ड से लोग यहां आना और इसकी खूबसूरती का आनंद लेने का मजा लेते है। अगर बात जापान की राजधानी टोक्यो की करें तो इसकी खूबसूरती और दिव खींचने वाले नजारे को देखने के लिए हर साल लाखों में लोग आना पसंद करते है। मगर अब कोरोना के पूरी दुनिया में कहर मचाने के कारण लोग यहां जाने की सोच नहीं रहें।

थाईलैंड
थाईलैंड घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में से एक माना जाता है। यहां पर भारी मात्रा में पर्यटक आना पसंद करते है। इसकी राजधानी बैंकॉक की नाइट लाइफ और खरीददारी के लिए बाजार काफी फेमस है। यहां पर सामान काफी सस्ता होने के कारण लोग खासतौर पर यहां आकर शॉपिंग करते है। मगर आज कोरोनावायरस के डर से पूरे थाइलैंड में सन्नाटा सा छाया हुआ है। बात अगर भारतीयों की करें तो उन्हें यहां पहुंचने के लिे वीजा मिलने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। मगर ऐसे में इन हालातों के चलते थाइलैंड में पर्यटकों को जाना कम या यूं कहे कि न के बराबर हो गया है। यहां के पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक बैंकॉक के ग्रैंड रॉयल पैलेस में जहां पर्यटक भरे रहते थे अब उनकी गिनती लगभग आधि हो गई है।

Previous articleव्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ मैसेज डालने पर केस, ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई
Next articleमहाराष्ट्र में मंत्री के 14 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, क्वारनटीन हुए जितेंद्र अव्हाड़