क्या आपने RSS की किसी शाखा में महिलाओं को निक्कर पहने देखा है – राहुल गाँधी

0

वड़ोदरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर यह कहकर आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा महिलाओं को बिलकुल सम्मान नहीं देते | इसके अलावा उन्होंने वहां पर बैठे लोगो से यह सवाल भी किया कि आप लोगो को संघ की शाखाओं में कितनी महिलाएं नजर आईं, क्या आप में से किसी ने कभी शाखा में महिलाओं को देखा है निक्कर में ?

स्मृति ईरानी​​​​​​​ ने राहुल के बयान को बताया अभद्र 


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान को बहुत अभद्र कहा | उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर राहुल जी का यह मानना है कि भारत में स्कर्ट पहनना महिला सशक्तीकरण की निशानी है तो बतौर महिला मैं इसका खंडन करती हूं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि आज राहुल गाँधी ने संघ से जुड़ी हमारी बहनों, राष्ट्रीय सेविका संघ या संघ कार्यकर्ताओं की बहनों, पत्नियों और भाभियों के लिए बहुत ही अभद्र भाषा वाला बयान दिया है |

Previous article11 अक्टूबर 2017 बुधवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleअमेरिका सबूत दे तो हम तबाह कर देंगे आतंकी हक्कानी नेटवर्क – पाकिस्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here