मूली को सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसे सलाद के रुप में भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें मैग्नीज, जिंक, कॉपर, फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, सी और बी 6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूली के जूस से होने वाले फायदे:
कैंसर के खतरे:
मूली का जूस पीने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम भी करता है।
ब्लड प्रेशर:
मूली में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम-पोटैशियम की मात्रा को संतुलित करता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।
मधुमेह:
मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करते हैं। मूली का जूस पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
सर्दी और खांसी:
अगर आप आए दिन सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं तो फिर आपको मूली के जूस का सेवन शुरू कर देना चाहिए क्योंकि मूली ना सिर्फ सर्दी-खांसी से राहत दिलाता है।






























































