बिना प्याज के इस्तेमाल के किसी भी सब्जी का स्वाद अधूरा सा लगता है, प्याज हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, खास कर के कच्चा प्याज खाने से सेहत को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं, प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर, एमिनो एसिड, एंटीबायोटिक्स, फाइबर, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते है जो कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सक्षम होते हैं|
– अगर आप नियमित रूप से 1 कच्चा प्याज खाते हैं तो इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है और आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है|
– अगर आपको सर्दी, कफ या खराश की समस्या है तो इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कच्चे प्याज के रस में गुड़ और शहद मिलाकर पीएं|
– अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो नियमित रूप से सुबह खाली पेट 2 चम्मच प्याज का रस पीएं|
– अगर आप नियमित रूप से कच्चे प्याज का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लडप्रैशर हमेशा कंट्रोल में रहता है|






























































