क्या आप भी पहली ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो ना करें ये गलतियां

0

शादी से पहले लड़का-लड़की का एक-दूसरे के साथ रिश्ता बनाना आम बात है। ऐसे में जब दोनों पहली बार मिलते हैं तो हमेशा अपने बारे में सच बोलना चाहिए। झूठ बोल कर कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहता है लेकिन असलियत सामने आने पर रिश्ता टूट सकता है। आइए जानिए पहली ‘डेट’ पर किन बातों को लेकर झूठ नहीं बोलना चाहिए।

1. नाम और उम्र
पहली मुलाकात में हमेशा अपना सही नाम और उम्र बतानी चाहिए। कुछ लड़कियों को आदत होती है उम्र छिपाने की, लेकिन बाद में यह झूठ रिश्ते को खराब कर सकता है।

2. नौकरी
कुछ लड़कों को आदत होती है कि वह अपने काम को लेकर काफी लंबी-चौड़ी बातें करते हैं जिससे सामने वाले पर अच्छा ‘इम्प्रैशन’ पड़ सके लेकिन जब रिश्ता अागे बढ़ता है और असलियत सामने आती है तो सब कुछ बिखर जाता है। ऐसे में हमेशा अपनी ‘जॉब’ या ‘बिजनेस’ के बारे में सच बताएं।

3. ‘एक्स’ के बारे में
हर एक लड़का-लड़की का पहले रिश्ता होता है जो किसी वजह से चल नहीं पाता। ऐसे में जब भी दूसरा रिश्ता शुरू करें, उससे अपने ‘एक्स’ के बारे में जरूर बात करें।

4. शराब-सिगरेट
सिगरेट या शराब पीना आजकल के लड़कों में आम बात है लेकिन कई लड़कियों को यह अादत पसंद नहीं होती। ऐसे में पहली मुलाकात में ही उससे इस बारे में बात कर लें, जिससे लड़की धोखे में न रहे।

5. रूचियां
हर एक व्यक्ति की कुछ पसंद-नापसंद होती हैं जिन्हें सब लोग पसंद नहीं करते। पहली डेट में हमेशा अपने स्वभाव और रूचियों के बारे में जरूर बात करें। इससे रिश्ता और भी गहरा होगा।

Previous articleलाल किले में मिला ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस
Next articleजानिए कैसे होता है Gmail अकाउंट हैक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here